चार लाख तक की आय टैक्स फ्री संभव, 4 के बजाय 5 होंगे इनकम टैक्स स्लैब

चार लाख तक की आय टैक्स फ्री संभव, 4 के बजाय 5 होंगे इनकम टैक्स स्लैब

नोटबंदीके बाद केंद्र सरकार इनकम टैक्स में छूट का बड़ा तोहफा दे सकती है। चार लाख रुपए तक की आमदनी टैक्स फ्री हो सकती है। अभी ढाई लाख रुपए की आमदनी टैक्स फ्री है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहली फरवरी को आम बजट में सरकार टैक्स स्लैब में भी बड़ा बदलाव कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी ऐसे किसी प्रस्ताव की पुष्टि नहीं की है। सरकारी प्रवक्ता फ्रेंक नोरोन्हा ने इनकम टैक्स में छूट की रिपोर्ट्स को आधारहीन बताया है। उधर, रिपोर्ट्स के अनुसार चार लाख से 10 लाख तक की आय
पर 10% टैक्स लगाने पर विचार चल रहा है। मौजूदा चार टैक्स स्लैब को बढ़ाकर पांच किया जा सकता है। 10 लाख के बजाय 20 लाख से ज्यादा की आमदनी पर ही 30% टैक्स वसूलने का भी विचार है।
टैक्स के संभावित स्लैब 
स्लैबटैक्स दर
0 से 4 लाख टैक्स नहीं
4 से 10 लाख 10%
10 से 15 लाख 15%
15 से 20 लाख 20%
20 लाख से ज्यादा 30%

अभीयह हैं दरें
0से 2.5 लाख टैक्स नहीं
2.5 से 5 लख 10%
5 से 10 लाख 20%
10 लाख से ज्यादा 30%

ज्यादा पढ़ने के लिए यहाँ जाएं- दैनिक भास्कर की रिपोर्ट  

Post a Comment
Newer Post Older Post Home