Wednesday, March 28, 2012

राजस्थान स्थिति एवं विस्तार


राजस्थान का भौतिक पर्यावरण
राजस्थान राज्य जहाँ एक ओर इसके गौरवशाली इतिहास के लिये पहचाना जाता है, वही दूसरी ओर इसका भौतिक स्वरूप भी विशिष्टता लिये हुए है। राज्य के भौतिक पर्यावरण ने यहाँ के ऐतिहासिक, सास्कृतिक एव आर्थिक वातावरण का सदैव से प्रभावित किया है और वर्तमान में भी राज्य के विकास में महती भूमिका निभा रहा है।

स्थिति एवं विस्तार
राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 230 3 से  300 12 उत्तरी अक्षांश से  690 29 से  780 17 पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। कर्क रेखा अर्थात् 231/20 अक्षांश राज्य के दक्षिण में बासवाड़ा-डँगरपुर जिलों से गुजरती है।

राज्य की पश्चिमी सीमा भारत-पाकिस्तान की अन्तराष्ट्रीय सीमा है, जो 11,070 किलोमीटर लम्बी है। राज्य की उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी सीमा पंजाब तथा हरियाणा से, पूर्वी सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से, दक्षिणी-पश्चिमी सीमा क्रमशः मध्य प्रदेश तथा गुजरात से संयुक्त है।
            राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 3,42,239 वर्गकिलोमीटर में है जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.43 प्रतिशत है। अतः क्षत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। क्षत्रफल की दृष्टि से यह विश्व के अनक दशों से बड़ा है, उदाहरण के लिये इजराइल से 17 गुना, श्रीलका से पांच गुना, इंग्लैण्ड से दुगना तथा नार्वे , पालैण्ड, इटली से भी अधिक विस्तार रखता है। राजस्थान की आकृति विषम कोण चतुर्भु ज के समान है। राज्य की उत्तर से दक्षिण लम्बाई 826 किलामीटर तथा पर्व से पश्चिम चौड़ाई 869 किलामीटर है।

प्रशासनिक इकाईयाँ
स्वतत्रंता के पश्चात् 1956 में राजस्थान राज्य के गठन के प्रक्रिया पर्ण हुई। वर्तमान में राज्य का प्रशासनिक दृष्टि से सात संभागों, 33 जिलों और 241 तहसीलों में विभक्त किया गया है। राज्य के संभाग एवं उनमें सम्मलित जिलें निम्न प्रकार से है-

1. जयपुर संभाग - जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर एव झुन्झुँनू जिले।
2. जोधपुर संभाग - जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर, सिराही एव जैसलमेर जिले।
3. भरतपुर संभाग - भरतपुर, धौलपुर,करौली एव सवाई माधोपुर जिले।
4. अजमेर संभाग - अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक एव नागौर जिले।
5. कोटा संभाग - कोटा, बंदी, बारा एव झालावाड़ जिले।
6. बीकानेर संभाग - बीकानर,, गंगानगर, हनुमानगढ़ एवं चूरू जिले।
7. उदयपुर संभाग - उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ एव प्रतापगढ़ जिले।


No comments:

Post a Comment

क्या आपको हमारा किया जा रहा प्रयास अच्छा लगा तो जरूर बताइए.